अपनों का दर्द | The Pain of Loved Ones

2
अपनों का दर्द | The Pain of Loved Ones - Hindi Poem
Emotional Poetry

अपनों का दर्द

The Pain Given by Loved Ones

Sad silhouette art representing emotional pain

जब अपने ही अजनबी बन जाएं, तो दिल की आवाज कैसी होती है?
When our own become strangers, what does the heart whisper?

प्रस्तावना

जीवन हमेशा एक जैसा नहीं होता। कभी-कभी हमें सबसे ज्यादा दुख गैरों से नहीं, बल्कि उनसे मिलता है जिन्हें हम अपना मानते हैं। क्या आपने कभी महसूस किया है कि आप भीड़ में भी अकेले हैं?

Introduction

Life isn't always constant. Sometimes, our deepest pain comes not from strangers, but from those we consider our own. Have you ever felt alone even in a crowd?

Advertisement

कविता

दुनिया में अजीब रिवाज़, अजीब दस्तूर हुए हैं,
दूसरों को क्या कहें, अपने ही दर्द देने पर तुले हुए हैं।

Strange customs prevail in this world, strange traditions unfold,
Why blame others, when our own are bent on giving us pain untold.

जितने करीब होते हैं, उतने ही दुःख मिले हैं,
दूसरों से नहीं, बल्कि अपनों से ही शिकवे-गिले हैं।

The closer they are, the deeper the sorrow they impart,
Not from strangers, but from loved ones come the complaints of the heart.

ऐ खुदा, खुद को समझाऊँ कैसे,
लगता हैं, इस जीवन को मिटाऊँ कैसे।

Oh God, how do I explain this to my soul,
I wonder how to erase this life, how to lose control.

सोचता हूँ मिट तो जाऊं, सब कुछ भूल के,
अब अपने ऐसे लगते हैं, जैसे अपने नहीं, पेड़ हैं बबूल के।

I think of fading away, forgetting everything I knew,
Loved ones now feel like thorny Acacia trees, no longer true.

हर शाम यही सोचता हूँ,
कभी तो आएगा मेरे जीवन में भी खुशी का पल।
आता तो जरूर हैं वो पल,
पर जैसे मुट्ठी में से रहा है रेत निकल।

Every evening I wonder, will happiness ever be mine?
The moment arrives, surely, but slips like sand through time.

खुदा को कोसता हूँ, कैसी बनाई है जिंदगी मेरी,
समझ नहीं आता है कमी थी मुझमें,
या कमी थी बंदगी में तेरी।

I blame the Almighty, what a life You have designed,
Was the flaw within me, or was my devotion undefined?

ऐ खुदा अब तू ही निकाल,
इस तनाव भरी जिंदगी से।
नहीं मिलता सुकून कहीं,
देख लिया जग सारा, हार गया हूँ जिंदगी से।

Oh God, now only You can rescue me from this strife,
I find no peace anywhere, I have lost the battle of life.

कविता का भावार्थ / Deep Meaning

1. अपनों से शिकवा (The Complaint)

कवि कहते हैं कि दुनिया के दस्तूर अजीब हैं, यहाँ चोट वही पहुँचाते हैं जो दिल के सबसे करीब होते हैं। बबूल के पेड़ का उदाहरण देकर यह बताया गया है कि रिश्तों में अब छाँव नहीं, बल्कि काँटे (चुभन) बचे हैं।

The poet expresses that the world's ways are strange; hurt often comes from the closest ones. Like an acacia tree, relationships now offer thorns instead of shade.

2. खुशियों का आभास (The Illusion of Happiness)

हम सभी खुशी का इंतजार करते हैं, लेकिन कई बार खुशियाँ मुट्ठी में बंद रेत की तरह होती हैं—जितना कस कर पकड़ो, उतनी ही जल्दी फिसल जाती हैं।

We wait for happiness, but often it is like sand in a fist—the tighter you hold it, the faster it slips away.

Sponsored

अगर यह कविता आपके दिल को छू गई, तो इसे शेयर करें।
If this poem touched your heart, please share.

© 2024 Emotional Shayari Blog. All rights reserved.

#HindiKavita #SadPoetry #LifeQuotes
Tags

Post a Comment

2Comments
Post a Comment