साल भर के इंतजार के बाद, आया है यह पावन बेला |
यहां-वहां, गांव-शहर में छाई हुई रक्षा बंधन का मेला ||
लड़ना-झगड़ना, सिकवे-शिकायत, होते मीठे तीखे बातें |
सबसे ऊपर,सबसे प्यारा, भाई-बहन के होते रिश्ते नातें ||
है बहुत अनोखा इस दुनिया में, भाई और बहन का प्यार |
ढेरों शुभकामनाएं दीदी-भैया के रक्षाबंधन का त्योहार ||
आप सभी को मेरे ओर से इस भाई बहन कि पावन बेला में भाई बहन के त्योहार का ढेरों शुभकामनाएं ||
.................…..परम साहू….........................

