कर्म पथ: अडिग हौसले
The Path of Action & Resilience
सफलता किस्मत से नहीं, कर्म (Karma) से मिलती है। यह कविता उन सभी योद्धाओं के लिए है जो हर तूफान का सामना करने और अपना रास्ता खुद बनाने का साहस रखते हैं।
विजय का मंत्र
हम अक्सर किस्मत को कोसते हैं, लेकिन कवि 'परम' हमें याद दिलाते हैं कि हमारी तकदीर हमारे हाथों की लकीरों में नहीं, बल्कि हमारे माथे के पसीने में लिखी होती है।
Mantra of Victory
We often blame fate, but the poet 'Param' reminds us that our destiny is not written in the lines of our hands, but in the sweat of our brow.
कविता
कामयाबी के पीछे भागना नहीं,
जिंदगी से हार कर रुकना नहीं ।
हर पल एक नया तूफान आयेगा,
समस्याओं को देख झुकना नहीं ।।
Do not blindly chase success,
Nor stop, defeated by life's stress.
Every moment a new storm will rise,
Never bow down to troubles in any guise.
जिसे पाना हैं उसे ज़हन में बसालो,
आज नहीं तो कल पीछे भाग के आयेगा ।
बस मेहनत में कमी ना करना,
आज नहीं तो कल जरूर रंग लायेगा ।।
Embed your goals deep within your soul,
Success will eventually play its role.
Just never let your hard work fade,
One day your efforts will be repaid.
हमारी किस्मत ऊपर नहीं,
हमारे कर्मो से लिखा जाता हैं ।
आज तुम जहां भी हो और जो भी हों,
प्रभू का दिया नहीं वो तो कर्मो का नाता हैं ।।
Our fate is not written in the sky above,
It is crafted by deeds, not just divine love.
Wherever you stand, whatever you are today,
Is the fruit of your actions, come what may.
सिपाही कभी जंग से भागता नहीं,
ना कभी बैठता हैं दुश्मन से हारकर ।
तब तक दम नहीं लेता सिपाही,
जब तक जीत हासिल ना कर ले दुश्मन को मारकर ।।
A soldier never flees from the fight,
Nor sits defeated in the dark of night.
He rests not until victory is won,
Until the enemy is finished and done.
देख कर सीखो उन देशभक्तों से
कदम जमाएं रखते हैं सरहद पर ।
कोशिशों में कमी करना नहीं उसी तरह,
अडिग होके चलते रहना कर्म पथ पर ।।
Learn from the patriots standing tall,
Guarding the border, giving their all.
Never lack in effort, keep your spirit high,
Walk firm on the Path of Duty, under the sky.
कविता का भावार्थ / Deep Meaning
1. कर्म की प्रधानता (Primacy of Action)
सफलता केवल चाहने से नहीं मिलती, उसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। जो लोग परेशानियों (तूफानों) से घबराते नहीं, मंजिल खुद उनके पास चलकर आती है।
2. सिपाही का उदाहरण (The Soldier's Example)
जैसे एक सैनिक सरहद पर बिना थके, बिना डरे खड़ा रहता है, वैसे ही हमें अपने जीवन के संघर्षों में डटे रहना चाहिए। 'कर्म पथ' पर अडिग रहना ही सच्ची देशभक्ति और सफलता है।
अगर यह कविता आपको प्रेरित करती है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
If this poem inspires you, please share it.


Kabile tarif wali line 👌🏻👌🏻👌🏻
ReplyDeleteMst
ReplyDelete